फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दीवाली पर घर जानें को ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

दीवाली पर घर जानें को ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

Wed, 07 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दीवाली पर घर जानें को ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दिवाली पर लोगों को घर जाने वालों की भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड खचाखच भरे रहे। गाड़ियां समय से नहीं चलने के कारण यात्री परेशान रहे। ट्रेनों में यात्री सुरक्षा को देखते हुए जीआरपी ने स्कॉट बढ़ा दिया गया है। रोडवेज बसों में बैठकर अपने गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

देश भर में आज दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है। बाहर नौकरी करने वाले लोग ट्रेनों और बसों से अपने-अपने घर जाते हैं। लेकिन दोनों ही व्यवस्था थप होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड पर बाहर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। लोग बस स्टैंड की जगह बस का इंतजार करने के लिए बाहर खड़े हो गए। ट्रेन भी भीड़ से भरी नजर आईं। रात में स्थिति यह थी कि ट्रेनों में पैर रखने तक को जगह नहीं थी। रेलवे ने गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच में एक स्पेशल ट्रेन भी चलाई, जो आज से सात दिन तक चलेगी। जीआरपी ने ट्रेनों में यात्री सुरक्षा को देखते हुए अपना स्कॉट बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


एक क्यूआरटी भी दिल्ली से कानपुर तक चल रही है, जिसमें एक दरोगा समेत 5 लोग शामिल हैं। यह ट्रेन में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर नजर रखेंगे। वहीं आरपीएफ भी स्टेशन पर सर्तक रही। ट्रेनों मे डाउन लाइन (दिल्ली से हावड़ा) की गाड़ियों में ज्यादा भीड़ है। जबकि अप लाइन (हावड़ा से दिल्ली) की गाडियों में सामान्य भीड़ है। परिवहन विभाग की दृष्टि से भी अलीगढ़ एक मुख्य केंद्र है। राजधानी दिल्ली के नजदीक होने से यहां कि गाड़ियों को दिल्ली-नोएडा रूट पर लगा दिया था। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अलीगढ़ आ सकें। बाद में उन्हें यहां से आगे की ओर भेजने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन परिवहन विभाग की यह व्यवस्था ठप होती नजर आई। यात्री अलीगढ़ तो आ गए, लेकिन उससे आगे जाने के लिए उन्हें काफी पेरशानी हुई। परिणाम स्वरूप यात्री अलीगढ़ में ही फंस कर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed