फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शासन ने डिबार किए आठ विद्यालय

शासन ने डिबार किए आठ विद्यालय

Fri, 26 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शासन ने डिबार किए आठ विद्यालय
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पिछले शैक्षिक सत्र की बोर्ड परीक्षाओं में नकल के साथ अन्य संदिग्धता में पाए गए आठ विद्यालयों को शासन ने तीन साल के लिए डिबार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही इन विद्यालयों से साढ़े चार लाख की रिकवरी भी की जाएगी। इस संबंध में डीआईओएस ने शासन को अनियमितताएं पाए जाने पर बोर्ड परीक्षा के दौरान संस्तुति की थी। वहीं विगत जून जुलाई माह में शासन जिले के 18 विद्यालय डिबार कर चुका है।

बता दें कि अलीगढ़ पर नकल का धब्बा मिटाने के लिए पिछली बोर्ड परीक्षा में शासन ने कमर कस ली थी। इसके लिए अधिकारियों को सख्त से सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए गए थे। इस कार्रवाई से हजारों परीक्षार्थियों ने परीक्षा भी छोड़ दी थी। वहीं कई नकल माफिया ऐसे भी थे, जो शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर नकल करा रहे थे। सूचना पर अधिकारियों ने इन विद्यालयों में छापा मारा। जिसके तहत कई गिरफ्तारियां, नामचीन नकल माफिया को नजरबंद करने जैसी कार्यवाही भी हुईं। डीआईओएस ने अनियमितता वाले विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेजी थी। इसी के चलते जून-जुलाई में शासन ने तीन साल के लिए 18 विद्यालयों को डिबार घोषित किया था। यह विद्यालय तीन साल तक परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेंगे। इसी के साथ शासन ने अब अन्य आठ विद्यालयों की लिस्ट जारी कर इनसे साढ़े चार लाख की रिकवरी के आदेश किए हैं। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सात स्कूलों से 50-50 हजार व एक स्कूल से दो बार परीक्षा निरस्त होने पर एक लाख रुपयों की रिकवरी शत प्रतिशत करायी जाएगी। अगर संचालक जुर्माना राशि को जमा नहीं करते हैं तो भू राजस्व के भांति बसूली की जाएगी।
विज्ञापन


इन विद्यालयों से की जाएगी रिकवरी
धांधू सिंह रामधुन इंटर कालेज, सिरसा, बौहरे किशन लाल शर्मा इंटर कालेज, तेवथू, लालाराम श्रीदेवी इंटर कालेज, भुड़िया छबीलपुर, चंद्रपाल सिंह इंटर कालेज, औधाखेड़ा, अतहर अली मेमोरियल इंटर कालेज, नरूपुरा, सत गुरुदेव रामदेव जी महाराज आदर्श उमावि, अतरौली, सरदार सिंह इंटर कालेज, नगला बाटुल, सुरेंद्र यादव इंटर कालेज, कंचनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed