फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आखिर किन परिस्थितियों में दी गई छर्रा अड्डे पेट्रोल पंप को एनओसी

आखिर किन परिस्थितियों में दी गई छर्रा अड्डे पेट्रोल पंप को एनओसी

Thu, 13 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
आखिर किन परिस्थितियों में दी गई छर्रा अड्डे पेट्रोल पंप को एनओसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


छर्रा अड्डा के साथ ध्वस्त किये गए पेट्रोल पंप को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। सभी के मन में यह सवाल है कि यदि यह पेट्रोल पंप सरकारी भूमि पर बना था तो वर्षों पुराने इस पंप को आखिर क्यों और किन परिस्थितियों में एनओसी दी। अगर गलत तरीके से एनओसी दी गई तो इसके पीछे कौन लोग हैं।

बताते चलें कि छर्रा अड्डा के समीप मैसर्स अलीगढ़ आटो सर्विस स्टेशन के नाम का पेट्रोल पंप वर्ष 1957 में स्थापित हुआ था। मंगलवार को इसे ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का तर्क था कि यह पंप सरकारी भूमि घेर कर बनाया गया था।
विज्ञापन


लेकिन यह तथ्य आसानी से किसी के गले नहीं उतर रहा है। लोगों का सवाल है कि यदि यह पंप सरकारी भूमि पर बना था तो उसे उस समय आखिर क्यों और किन परिस्थितियों में खोले जाने की एनओसी दी गई। यदि नियमविरुद्घ एनओसी दी गई तो कौन-कौन लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं और प्रशासन उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवालों के इस झंझावत के बीच पूर्ति विभाग इस पंप के रिकार्ड खंगालने में जुटा हुआ है। बुधवार को दिनभर विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी पंप का रिकार्ड ढूंढ़ने में जुटे हुए थे।


जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने स्वीकार किया कि इतना पुराना रिकार्ड ढूंढने में दिक्कत आ रही है। लेकिन हम इसे ढूंढ लेंगे। फिलहाल पंप स्वामी को सरकारी भूमि पर पंप बनाने के मामले में नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed