{"_id":"5b15a1724f1c1b254d8b4b22","slug":"151528144242-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में उठेगा समर्पण कांप्लेक्स में पार्किंग का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में उठेगा समर्पण कांप्लेक्स में पार्किंग का मुद्दा
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम की मंगलवार (आज) को होने वाली बोर्ड बैठक में कार्यकारिणी के उपसभापति ठा. पुष्पेंद्र जादौन रेलवे रोड पर पार्किंग का प्रस्ताव रखेंगे। रेलवे रोड पर नगर निगम के समर्पण कांप्लेक्स परिसर में पार्किंग बनाए जाने का प्रस्ताव है। यहां पर बनी कुछ पुरानी दुकानों की शिफ्टिंग हो जाने के बाद परिसर में काफी स्थान खाली हुआ है।
यहां पर पार्किंग की व्यवस्था होने से न सिर्फ रेलवे रोड की एक पुरानी समस्या से कुछ हद तक निजात मिल जाने की संभावना है, बल्कि नगर निगम की आय में भी इजाफा होगा।
सोमवार को उप सभापति ठा. पुष्पेंद्र जादौन ने क्षेत्रीय पार्षद हेमंत गुप्ता के साथ प्रस्तावित पार्किंग स्थल का जायजा लिया। रेलवे रोड पर कोई भी सरकारी पार्किंग नहीं है। जायजा लेने पहुंचे पार्षद हेमंत गुप्ता ने बताया कि तांगा स्टैंड पर पार्किंग शुरू की गई थी जो कि बेहद कामयाब रही थी।
विज्ञापन
तांगा स्टैंड से कई गुना ज्यादा स्थान समर्पण कांप्लेक्स पर है। मौके पर पहुंचे पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा ने इस स्थान पर कुछ पेड़ लगाने की मांग की जिस पर उप सभापति ने भरोसा दिलाया कि किनारे पर पेड़ होने से यह स्थान और अच्छा बन जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता और पार्षद पति वैभव गौतम भी मौजूद थे।