{"_id":"5b0724974f1c1bb16e8b46a7","slug":"151527194775-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी से कूदकर एएमयू के पूर्व छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी से कूदकर एएमयू के पूर्व छात्र ने की आत्महत्या
Updated Fri, 25 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के जमालपुर में दो बहनों के बीच मजदूर परिवार के इकलौते बेटे (पूर्व एएमयू छात्र) ने नौकरी न मिलने से क्षुब्ध होकर गुरुवार सुबह-सुबह इलाके की पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। हालांकि जिस वक्त वह ऊपर चढ़ रहा था, कोई कुछ समझ नहीं पाया।
मगर जब वह टंकी से छलांग लगाने लगा तो लोगों की नजर गई, मगर लोग चीखते रह गए। काफी देर हो चुकी थी। वह टंकी से सीधे नीचे आ गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गई। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दोपहर में पोस्टमार्टम केंद्र पर जब परिजनों से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बताने या बात करने तक से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय अब्बास जफर पुत्र हैदर अब्बास निवासी जमालपुर परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
घर में दो बहनें हैं और पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस को परिजनों ने इतना ही बताया कि उसने एएमयू से स्नातक आदि की पढ़ाई लिखाई की। इसके बाद वह नौकरी की तलाश में था, मगर तमाम प्रयास के बाद भी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इसे लेकर वह तनाव में रहता था और काफी चिड़चिड़ा भी हो चला था।
माना जा रहा है कि सुबह दस बजे करीब घर से निकलकर उसने इसी तनाव के चलते इलाके की पानी की टंकी पर चढ़कर वहां से छलांग लगा दी। जब आत्महत्या की सूचना परिवार को पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजन बेहद गुस्से में थे, वह किसी से बात करना तक नहीं चाह रहे थे। किसी तरह उनको कुछ करीबी संभाले हुए थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया।