फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खैर पीडब्ल्यूडी में सर सैयद की तस्वीर उतारी-Aligarh

खैर पीडब्ल्यूडी में सर सैयद की तस्वीर उतारी-Aligarh

Sat, 05 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खैर पीडब्ल्यूडी में सर सैयद की तस्वीर उतारी-Aligarh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के प्रकरण के बीच ही एक और तस्वीर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जिले के खैर कस्बे में स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लगी एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खां की तस्वीर हटा दी गई है। ये तस्वीर गुजरे बुधवार को हटाई गई है। यह तस्वीर किसने हटाई है इसकी जानकारी चौकीदार से लेकर पीडब्ल्यूडी के अफसरों तक किसी को नहीं है।

सर सैयद के साथ यहां पर महात्मा गांधी, डा. भीमराव आंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री आदि की तस्वीरें लगी थीं। ये सभी तस्वीरें आज भी अपने स्थान पर हैं। वहीं सर सैयद की तस्वीर अचानक गायब हो जाने से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं। गेस्ट हाउस के चौकीदार पप्पू का कहना है कि बुधवार तक तस्वीर लगी हुई थी। उसके बच्चे की तबियत खराब हो गई थी।
विज्ञापन


उसे लेकर वह अस्पताल गया। जब वापस आया तो वहां तस्वीर नहीं थी। अंदरखाने चर्चा है कि भाजपा के एक नेता के कहने पर ये तस्वीर हटाई गई है, क्योंकि यहां पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर नहीं होने पर नेताजी नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बीते बुधवार को इसी गेस्ट हाउस में लोहागढ़ प्रकरण को लेकर भाजपा नेताओं की मंथन बैठक हुई थी। लोहागढ़ में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के रात्रि प्रवास के दौरान दलित के घर में होटल से खाना मंगाकर खाने के मामले को लेकर हुई फजीहत पर भाजपा नेता वार्ता कर रहे थे।

इस बैठक में सांसद सतीश गौतम, खैर के भाजपा विधायक अनूप प्रधान सहित स्थानीय भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक उस समय कुछ नेताओं ने सर सैयद की तस्वीर लगी होने पर आपत्ति जताई थी।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रदीप रत्नम का कहना है कि गेस्ट हाउस में सरसैयद की तस्वीर हटाए जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है। शनिवार को इस संबंध में जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लोहागढ़ प्रकरण को लेकर स्थानीय नेताआें से बात करने बुधवार को गेस्ट हाउस गया था। उस समय तस्वीर को लेकर कोई बात नहीं हुई।
- सतीश गौतम, भाजपा सांसद

खैर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सर सैयद की तस्वीर लगी थी। बुधवार को भाजपा नेताओं की वार्ता के दौरान मैंने भी देखी। किसने हटवाई मुझे नहीं मालूम।
- अनूप प्रधान, भाजपा विधायक खैर विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed