{"_id":"5a8496cf4f1c1b91268ba48f","slug":"151518638799-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिलने से गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिलने से गर्मी का अहसास
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पिछले कई दिनों से मौसम का रंग बदल रहा है। पहले धूप फिर बारिश और अब धूप खिलने लगी है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोग बीमार भी हो रहे हैं। वहीं, बुधवार को खिली धूप ने गर्मी का अहसास करा दिया है।
पिछले रविवार की सुबह मौसम अचानक बदलना शुरू हो गया। दोपहर तक ठंडी हवाएं चलने लगीं। बारिश भी हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया, लेकिन मंगलवार व बुधवार को धूप खिलने से मौसम बदल गया है।
अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। मलखान सिंह जिला अस्पताल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व जिला महिला अस्पताल में वायरल से पीड़ित लोगों की तादाद बढ़ गई है।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. रावल कहते हैं कि इस समय बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए।
अगर वातावरण में गर्मी बढ़ भी जाए तो अचानक ही गर्म कपड़ों से दूरी न बनाएं। न ठंडा पानी पीएं। जब शरीर बढे़ हुए तापमान के एकदम अनुकूल हो जाए तभी खानपान और कपड़े आदि में बदलाव शुरू करें।