{"_id":"5a551ffa4f1c1b4a018b6ab2","slug":"151515528186-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजीबउल्लाह जुबैरी एएमयू के परीक्षा कंट्रोलर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजीबउल्लाह जुबैरी एएमयू के परीक्षा कंट्रोलर नियुक्त
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मुजीबउल्लाह जुबैरी को परीक्षा कंट्रोलर नियुक्त किया है। जुबैरी 10 जनवरी को कंट्रोलर पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। परीक्षा कंट्रोलर प्रो. यूसुफउज्जमा खान का त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के बाद नई नियुक्ति की गई है।
रजिस्ट्रार कार्यालय प्रशासनिक अनुभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक प्रो. युसुफउज्जमा खान को इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर अपनी ड्यूटी दोबारा से ज्वाइन करने की संस्तुति प्रदान कर दी गई है। जुबैरी की नियुक्ति के आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
श्री जुबैरी इससे पूर्व परीक्षा कंट्रोलर कार्यालय में ओएसडी, एमआईसी सीएडब्लू, असिस्टेंट डीएसडब्लू, असिस्टेंट प्रोक्टर सहित इंजीनियरिंग कॉलेज की विभिन्न कमेटियों में भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
हाल में संपन्न हुए एएमयू छात्रसंघ व कोर्ट सदस्यों के चुनाव में वह मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में सफलतापूर्वक अपनी ड्यूटी को भी अंजाम दे चुके हैं। उनके शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र व पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।