{"_id":"5a2c4b014f1c1baf678c0b85","slug":"151512852225-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... 240 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... 240 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले में 240 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा इस बार जिले के 240 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिला परीक्षा समिति ने प्रस्तावित लिस्ट मिलने के बाद अब फाइनल लिस्ट को अंतिम रूप देकर इसे यूपी बोर्ड के पास भेज दिया है। प्रस्तावित सूची में से 18 केंद्रों को हटा दिया गया है, जबकि 45 नए विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
यह संख्या पिछले सत्र के अपेक्षा कम है, जबकि परीक्षा के लिए आवेदकों की संख्या 51,649 बढ़ गई है। अधिकारियोें का कहना है कि इस बार ऑनलाइन सेंटर निर्धारित किए गए हैं और पूरे नियम कानूनों का पालन परीक्षा केंद्र बनाने में किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो सख्ती के बाद इस बार भी कुछ नकल माफिया अपने विद्यालयोें को परीक्षा केंद्र बनवाने में सफल रहे हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार ऑनलाइन निर्धारण किया गया था। इसके लिए कई मानक निर्धारित किए गए थे। विद्यालयों से उनकी मुख्यालय की दूरी, बिल्डिंग, स्टॉफ, सीसीटीवी कैमरे आदि की जानकारी ली गई थी। यह भी पूछा गया था कि विद्यालय डिबार हैं या नहीं या फिर इनकी संस्तुति तो नहीं की गई। इसके बाद बोर्ड ने 213 केंद्रों की प्रस्तावित लिस्ट जारी की थी।
विज्ञापन
साथ ही यह निर्देश दिए थे कि इस प्रस्तावित परीक्षा कें द्रों का प्रशासनिक अधिकारी भौतिक सत्यापन कर अपनी आख्या दें और जिला परीक्षा समिति इसके बाद अपनी आख्या भेजे। डीएम की अध्यक्षता वाली जिला परीक्षा समिति ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। अब समिति ने परीक्षण के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया है। 213 प्रस्तावित केंद्रों में से 18 विद्यालयों को लिस्ट में से हटा दिया गया है, जबकि 45 नये विद्यालय इसमें शामिल कर दिए गए हैं। इस तरह 240 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसे बोर्ड के पास भेज दिया गया है।
पिछली बार जिले में 1.34 लाख परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जबकि इस बार यह संख्या कहीं ज्यादा है। इस बार 1.86 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में इस बार परीक्षा के लिए 51,649 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं।
सूत्रों की मानें तो इस बार भी कुछ नकल माफिया ने अपने विद्यालय परीक्षा केंद्र बनवा लिए हैं। इधर, डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि जिला परीक्षा समिति ने परीक्षण के बाद अपनी आख्या बोर्ड को भेजी है और इसे अंतिम रूप दिया है। 18 ऐसे विद्यालय, जोकि डिबार थे अथवा जिनके डिबार होेने की संस्तुति की गई थी। जिनमें मानक पूरे नहीं थे। उन्हें केंद्र नहीं बनाया गया है, जबकि छात्र संख्या व दूरी को देखते हुए 45 नए विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उनका कहना है कि इस बार किसी भी सूरत में नकल नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा केंद्र बनाने में भी हर तरह के नियम का पालन किया गया है।