फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपा से टिकट न मिलने पार्टी से दिया इस्तीफा

सपा से टिकट न मिलने पार्टी से दिया इस्तीफा

Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
सपा से टिकट न मिलने पार्टी से दिया इस्तीफा
सपा से टिकट न मिलने दिया पार्टी से इस्तीफा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मोहम्मद इरशाद ने टिकट न मिलने और पैसा मांगने के आरोप में अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।


इरशाद ने राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में कहा कि उन्हें टिकट मिलने का भरोसा दिलाया गया था। इसके लिए वह पार्टी फंड में 75 हजार रुपये भी जमा कर चुके थे। जब टिकट मिलने की बारी आई, तब उनकी जगह दूसरे को टिकट दे दिया गया। उन्होंने टिकट न मिलने का दोष जिलाध्यक्ष अशोक यादव और महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक पर मढ़ा। इरशाद ने इन दोनों नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा इनकी वजह से पार्टी की हार होगी। इरशाद के मुताबिक, सैकड़ों लोगों ने पार्टी छोड़ दी है। उधर, सपा के महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक का कहना है कि टिकट के लिए नाम भेजा गया था, लेकिन हाईकमान ने दूसरे कार्यकर्ता को टिकट दे दिया। कहा, लोग अज्जू इसहाक को देखकर नहीं, बल्कि अखिलेश यादव को देखकर पार्टी से जुड़ते हैं। जो टिकट के लिए आस्था बदल ले, वह टिकट कटने और पार्टी में उनके प्रति विरोध का बहाना न ढूंढे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed