{"_id":"5994bc1e4f1c1b06488b462c","slug":"151502919710-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में एएमयू छात्रों एवं अभिभावकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में एएमयू छात्रों एवं अभिभावकों ने किया हंगामा
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू में छात्रों एवं अभिभावकों ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़। एडमिशन रद्द होने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने एएमयू में जमकर हंगामा किया। प्रॉक्टोरियल टीम के साथ अभिभावकों की खूब नोकझोंक भी हुई। इंतजामिया के रुख से नाराज छात्राओं सहित छात्र एवं अभिभावक देर रात तक बाब-ए-सैयद पर धरना पर बैठे रहे।
एएमयू सेल्फ फाइनेंस में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा करीब 90 छात्र-छात्राओं का एडमिशन रद्द कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा इसकी सूचना दिये जाने के बाद छात्र-छात्रा एवं उनके अभिभावक भड़क गए।
बुधवार को अभिभावक बच्चों के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। प्रॉक्टोरियल टीम से अभिभावकों की तीखी नोकझोंक हुई। उसके बाद अभिभावक बच्चों के साथ बाब-ए-सैयद पहुंच गए और धरना पर बैठ गए। देर रात तक छात्र-छात्रा एवं अभिभावक धरने पर जमे रहे।
विज्ञापन
आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा एडमिशन रद्द कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्रों के समर्थन में कई सीनियर छात्र नेता भी पहुंच गए।
डिप्टी प्रॉक्टर का कहना है कि समझाने के बाद छात्र हट गये थे लेकिन फिर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जिनका एडमिशन रद्द किया गया है, वे पहले डिप्लोमा में फीस जमा कर चुके है। छात्रों ने इस बात को प्रशासन से छुपा लिया था।