फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लगवा रहें हैं एसी तो लोड भी बढ़वा लें

लगवा रहें हैं एसी तो लोड भी बढ़वा लें

Sun, 16 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
लगवा रहें हैं एसी तो लोड भी बढ़वा लें
लगवा रहें है एसी तो लोड भी बढ़वा लें
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पकड़ में आती कीमतों ने एसी को मध्यम वर्ग के लिए भी सुलभ कर दिया है। लेकिन बिजली विभाग की उपभोक्ताओं को सलाह है कि एसी लगवाते समय किसी भी असुविधा से बचने के लिए लोड बढ़वाने का भी ध्यान रखें।

अगर घर में दो या तीन एसी हैं तो लोड भी उसी के अनुसार करवा लें। विभाग का कहना है कि लोड बढ़वाने में कोई ज्यादा खर्चा नहीं है, केवल एक प्रकार की औपचारिकता है। लेकिन उससे उपभोक्ता कई प्रकार के झंझटों से बचा रहेगा।
विज्ञापन


बारहद्वारी बिजलीघर के अवर अभियंता एके यादव कहते हैं कि अगर किसी के घर में अन्य उपकरणों के साथ ही एक एसी भी लगा है तो उसे कम से कम तीन किलोवाट का लोड स्वीकृत कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन किलोवाट के लिए 90 रुपये प्रतिकिलो वाट की दर से 270 रुपये न्यूनतम चार्ज और इस पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी देनी होगी। इसी तरह अगर किसी के यहां पर दो एसी हैं तो कम से कम पांच किलोवाट का लोड स्वीकृत कराना चाहिए। इसका न्यूनतम चार्ज 450 रुपये और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी देनी होती है।

अगर किसी के यहां पर तीन ऐसी हैं तो सात किलोवाट का लोड स्वीकृत कराना चाहिए। इसका न्यूनतम बिल 630 रुपये है। इसके बाद जितना बिल आता है उतना भुगतान कर दिया जाता है। 150 यूनिट तक बिजली की दरें 4.50 रुपये प्रति यूनिट रहती हैं। 151 यूनिट से 300 यूनिट तक दरों का स्लैब अलग है और उसके बाद 301 यूनिट के बाद स्लैब अलग है।


उन्होंने कहा कि यह धरणा गलत है कि अगर लोड बढ़वा लेंगे तो बिल बढ़ा हुआ आएगा। बल्कि लोड बढ़वाने से कई तरह की समस्याएं स्वयं ही समाप्त हो जाएंगी।

बिजली चोरी में 14 पर मुकदमा
थाना देहली गेट इलाके में अभियान चलाकर 14 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया।

आज यहां पर बिजली बाधित रहेगी
रविवार को सासनी गेट बिजली घर के सराय सिरोती, पीली कोठी, सब्जी मंडी सहित चार इलाकों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 132 केवी सारसौल से पोषित 33 केवी एलमपुर लाइन और बरौला बाईपास से जुड़ेे आरसीएस फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed