{"_id":"594d71d84f1c1b1a098b4707","slug":"151498247640-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालकों को नहीं है छात्रवृति की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालकों को नहीं है छात्रवृति की चिंता
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचालकों को नहीं है छात्रवृत्ति की चिंता
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
शासन के कड़े निर्देश एवं समाज कल्याण विभाग के तमाम नोटिस के बावजूद जनपद के स्कूल, कालेज एवं तकनीकी संस्थान संचालक अपने संस्थान के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के प्रति गंभीर नहीं हो सके हैं। मास्टर डाटा की फीडिंग की अंतिम तिथि 30 जून में मात्र एक सप्ताह बाकी होने के बावजूद किसी संस्थान ने समाज कल्याण विभाग को मास्टर डाटा उपलब्ध नहीं कराया है।
एक जुलाई से होने वाले छात्रवृत्ति के आवेदन से पूर्व जिले के सभी स्कूल, कालेज व तकनीकी संस्थानों को अपने संस्थान से संबंधित मास्टर डाटा समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना है। इस डाटा में संस्थान को अपने यहां पाठ्य क्रमवार उपलब्ध सीट, विद्यार्थियों की संख्या, मान्यता, फीस आदि दर्ज करानी है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। लेकिन अब तक किसी ने भी इसमें रुचि नहीं ली है। जिले में 190 डिग्री कालेज एवं इंस्टीट्यूट हैं, तो 476 पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालय हैं। बताते चलें कि मास्टर डाटा अपलोड होने के बाद एक जुलाई से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए आन लाइन आवेदन करने हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यदि 30 जून तक शिक्षण संस्थाओं का मास्टर डाटा अपलोड नहीं हुआ तो इनके यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की आन लाइन फार्म भरने के बाद भी छात्रवृत्ति रुक जाएगी।
-----------
राधागोविंद महाविद्यालय के छात्रों को नहीं मिली थी छात्रवृत्ति
अलीगढ़। वित्तीय वर्ष 2016-17 में राधा गोविंद महाविद्यालय हीरापुर गोपी अकराबाद के संचालकों द्वारा मास्टर डाटा समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड न करने से 86 बीटीसी संकाय के छात्रों की छात्रवृत्ति रुक गई थी।