फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1500 deaths in Aligarh in six years due to not wearing helmets

नियम का पालन ही नहीं सुरक्षा भी: बच सकती थी जान, अलीगढ़ में हेलमेट नहीं पहनने से छह साल में 1500 मौतें

Wed, 29 Oct 2025 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 09:55 PM IST
सार

हेेलमेट का उपयोग करें, इस संकल्प अभियान में अमर उजाला भी आज से आपके साथ कदमताल मिलाएगा। लोगों को हेलमेट की जरूरत के प्रति जागरूक किया जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक को बताया जाएगा कि हेलमेट न लगाने के कितने नुकसान हैं।

विज्ञापन
1500 deaths in Aligarh in six years due to not wearing helmets
घटांघर चौराहे पर बाइक पर सवार दो लोगा हाथ में हेलमेट - फोटो : संवाद

विस्तार

सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं और बिना हेलमेट मौतों के आंकड़े वाकई डराने वाले हैं। अलीगढ़ जिले में पिछले छह वर्ष में 1500 दोपहिया वाहन चालकों की मौत हुई है। मौत की वजह भी सिर में गंभीर चोट लगना बताई गई। अगर यह हेलमेट लगाए होते तो इनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन

रामघाट रोड पर  हेलमेट हाथ में लेकर  फर्राटा भरते बाइक सवार
विज्ञापन

यह हालात तब हैं, जब यातायात पुलिस ताबड़तोड़ बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान किए जा रही है। ऐसे में हेलमेट कितना जरूरी है, ये आप खुद ही समझ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आज से ही सड़क पर दोपहिया की सवारी करते समय हेलमेट लगाएं-जीवन बचाएं का संकल्प खुद लें। अपनों को भी यह संकल्प दिलाएं। इस संकल्प अभियान में अमर उजाला भी आज से आपके साथ कदमताल मिलाएगा। लोगों को हेलमेट की जरूरत के प्रति जागरूक किया जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक को बताया जाएगा कि हेलमेट न लगाने के कितने नुकसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों के पालन को लेकर समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस दिशा में आगे भी सकारात्मक पहल की जाएगी। लोगों को जागरूक करने के विभिन्न अभियान समय समय पर चलवाए जाएंगे। साथ में चेकिंग भी बढ़ाई जाएगी। - दीपक शाह, आरटीओ प्रशासन

यह बिल्कुल सही विषय है। लोग बिना हेलमेट वाहन लेकर चलते हैं। इस दिशा में यातायात पुलिस व थाना पुलिस के साथ-साथ सीसीटीवी के जरिये चालान बढ़ाए जा रहे हैं। साथ में जागरूकता अभियान पर भी जोर दिया जाएगा। अमर उजाला की पहल में शामिल होकर लोगों को जागरूक करने की दिशा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। - नीरज जादौन, एसएसपी

इस वर्ष बढ़ा बिना हेलमेट मौतों का आंकड़ा

जनवरी 2020 से सितंबर 2025 तक के परिवहन विभाग के आंकड़ों पर ध्यान दें तो पिछले वर्ष जरूर बिना हेलमेट मौतों में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन इस वर्ष फिर यह आंकड़े बढ़ रहे हैं। पिछले छह वर्ष में कुल 3462 दुर्घटनाओं में 2441 लोगों की जान गई है, जिनमें बिना हेलमेट जान गंवाने वालों की संख्या 1500 है।
रामघाट रोड पर  हेलमेट बाइक में टांगकर लेकर जाता बाइक सवार
आठ माह में 3.89 लाख चालान
जिला व यातायात पुलिस के चालान के आंकड़ों पर ध्यान दें तो इस वर्ष जनवरी से 27 अक्तूबर तक अब तक कुल सात लाख से अधिक चालान किए गए हैं। इनमें 3 लाख 89 हजार 996 चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के किए गए हैं। बावजूद इसके लोग हेलमेट लगाने को राजी नहीं।
सेन्टर प्वाइंट रोड पर बाइक पर सवार तीन लोगा हाथ में हेलमेट
छह वर्ष के आंकड़े एक नजर में

वर्ष हादसे मृतक बिना हेलमेट मृतक
2020 790 438 231
2021 882 580 419
2022 507 417 301
2023 489 391 193
2024 327 232 169
2025 467 383 187
यह आंकड़े परिवहन कार्यालय के अनुसार 30 सितंबर 2025 तक के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed