फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 Flat Seal

लोधा ब्लॉक प्रमुख गिरीश यादव के 15 ड्यूप्लेक्स फ्लैट सील

Thu, 29 Aug 2019 04:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
15 Flat Seal
एडीए विभाग द्वारा सील किए गये अवैध निमार्ण। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई भवन और फ्लैट सील कर दिए। दो स्थानों पर 25 ड्यूप्लेक्स फ्लैट सील करने के साथ ही दो स्थानों पर अलग अलग भवनों पर सील ठोकी गई। इसमें एक प्रोजेक्ट सपा नेता एवं लोधा के ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव का है, जो पांच हजार वर्गमीटर जमीन पर बनाया गया है।
विज्ञापन

एक्सईएन डीएस भदौरिया ने बताया कि बुधवार को क्वार्सी पुलिस के साथ विभागीय टीम ने आरएएफ रोड स्थित गांव सुखरावली पहुंची। गांव में लोधा के ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव के करीब पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर भी इसी तरह से 15 फ्लैट बनाए गए थे। सभी 15 फ्लैट सील कर दिए गए। यहां भी उपविभाजन स्वीकृत नहीं कराया गया था। दरअसल, उपविभाजन स्वीकृत कराने पर एडीए को दिया जाने वाला नक्शा चार्ज बढ़ जाता इसलिए इसको छिपाया गया था। इसी वजह से यहां पर सील की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

इसी गांव में गिरीश यादव की तर्ज पर नेपाल सिंह ने तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर 10 ड्यूप्लेक्स फ्लैट बनाए थे। इसमें भी उपविभाजन स्वीकृत नहीं था। टीम ने यहां भी सील ठोक दी। पीएसी के सामने गांव तालसपुर कला में मोहित जैन ने स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध भूखंड से करीब 1260 वर्ग मीटर में बेसमेंट, भूतल और दो मंजिल व्यवसायिक निर्माण कराया था, जिसे सील कर दिया है। इसके अलावा शंकर बिहार कालोनी में टीएन गोयल आदि के 100-100 वर्ग मीटर में बने भवनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed