फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की चेतावनी

मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की चेतावनी

Tue, 27 Jun 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सिकंदराराऊ।
ब्यूरो, अमर उजाला, सिकंदराराऊ। Updated Tue, 27 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की चेतावनी
कोतवाली के गांव ईसेपुर निवासी किसान ने चौकी अगसौली की पुलिस पर लूट के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमें न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री आवास पर 25 जुलाई को पत्नी सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान राजवीर सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि 3 जून को गांव में ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए विभाग की टीम आई थी। गांव निवासी रघुवीर, ज्ञानसिंह, विनोद ने ट्रांसफॉर्मर की जगह बदलने को विरोध किया। इन तीनों मिलकर उसे पीटा और जेब से 1500 रुपये और मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर बमुश्किल 7 जून को रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि चौकी प्रभारी नामजदों को बचा रहे हैं। नामजद दबंग उसे धमका रहे हैं। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह सपत्नीक लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष 25 जुलाई को आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि मामला लूट का नहीं है केवल मारपीट का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की बात गलत लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed