फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1490 vehicles will be acquired, case will be sued for not bringing vehicles

1490 वाहनों का अधिग्रहण, वाहन न लाने पर होगा मुकदमा

Sun, 25 Apr 2021 11:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
1490 vehicles will be acquired, case will be sued for not bringing vehicles
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगी पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान व मतगणना कराने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने, सुरक्षा बलों और सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के लिए परिवहन विभाग ने 1490 वाहनों का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि इन वाहनों के स्वामियों को निर्धारित स्थल पर 28 अप्रैल की सुबह पहुंचना होगा। सभी को अधिग्रहण आदेश तामील करा दिए हैं। इसके बाद भी र्कोई वाहन स्वामी नहीं आता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसमें एक साल की सजा या भारी जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ के मुताबिक 715 बसों को पोलिंग पार्टियों के लिए, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के लिए 275 हल्के वाहनों, पुलिस के लिए 500 हल्के वाहनों की व्यवस्था की गई है। वाहन व्यवस्था के प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट विनीत सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन स्वामी जिला निर्वाचन अधिकारी के अधिग्रहण आदेश का शत-प्रतिशत पालन करेंगे। जिन वाहन स्वामियों द्वारा लापरवाही की जाएगी और निर्धारित समय और स्थान पर अपने वाहन को प्रस्तुत नहीं किया गया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वाहनों को ब्लॉक स्तर पर ही एकत्र किया जाएगा।
12 स्थलों को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 12 परिसर/स्थलों का अधिग्रहण किया गया है। इन स्थलों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इसके साथ ही मतगणना भी उन्हीं स्थलों पर होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कोल तहसील के लोधा ब्लॉक में स्थित स्वामी विवेकानंद टेक्नोलॉजी कॉलेज को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। धनीपुर ब्लॉक के कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। अकराबाद ब्लॉक के डॉक्टर हबीब खां इंटर कॉलेज को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है।
जवां ब्लॉक के विकासखंड मुख्यालय को प्रस्थान स्थल व नवाब सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कॉलेज, कासिमपुर पावर हाउस को मतगणना स्थल बनाया गया है। खैर तहसील के खैर ब्लॉक के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। टप्पल ब्लॉक के जमुना खंड इंटर कॉलेज को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है।
अतरौली तहसील के अतरौली ब्लाक में स्थित वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय को मतगणना व प्रस्थान स्थल बनाया गया है। गंगीरी ब्लॉक के रघुनंदन इंटर कॉलेज, छर्रा को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है।
बिजौली ब्लॉक के बिहारी लाल भारती महाविद्यालय, पालीमुकीमपुर को प्रस्थान स्थल व मतगणना स्थल बनाया गया है। इगलास तहसील के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज को प्रस्थान स्थल व मतगणना स्थल बनाया गया है। गोंडा के लक्ष्मण इंटर कॉलेज को प्रस्थान स्थल व मतगणना स्थल बनाया गया है।

गभाना के चंडौस ब्लॉक के गांधी इंटर कॉलेज को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन स्थलों के संबंध में आदेश दिए कि निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए यहां बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा दुरुस्त कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed