{"_id":"5bf85d7fbdec2241930209f8","slug":"141543003519-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा शहर विधानसभा अध्यक्ष और उनकी कमेटी ने दिया इस्तीफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शहर विधानसभा अध्यक्ष और उनकी कमेटी ने दिया इस्तीफी
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
समाजवादी पार्टी की अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र कमेटी ने इस्तीफा देकर हलचल मचा दी है, जिससे महानगर कमेटी में भी खलबली मच गई है। हालांकि महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज ने कहा है कि अभी तक किसी का इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है तो मंजूर होने का सवाल ही नहीं है। सपा का परिवार बड़ा है, जो भी मतभेद हैं उसको दूर किया जाएगा।
शहर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी के लगभग 34 कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी है। कारण, पार्टी में ही सम्मान न मिलना बताया जा रहा है।
शुक्रवार को शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुराद बच्चन के कार्यालय पर एक अहम बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सभी 34 सदस्यों ने अपना त्यागपत्र देते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल पा रहा है और वो सभी लोग महानगर अध्यक्ष के काम करने के तौरतरीके से संतुष्ट नहीं हैं।
महानगर कमेटी में घमासान चल रहा है। इसकी वजह भी महानगर कमेटी का एकमत नहीं होना बताया जा रहा है। मुराद बच्चन ने कहा है कि लगातार कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार से उनमें काफ ी नाराजगी है, इसलिए वो सभी इस्तीफ ा देकर सिर्फ पार्टी के लिए बाहर से काम करना चाहते हैं।