{"_id":"5b58dfb44f1c1b0c718b625f","slug":"141532551092-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकि न हो दूध की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकि न हो दूध की किल्लत
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने बंद पड़ी दुग्ध समितियों को पुन: सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि पशुपालन विभाग गोशालाओं के साथ चरागाहों के विकास पर भी ध्यान दे। ताकि पशुओं के लिए हरे चारे की कमी न हो। उन्होंने दीन दयाल अस्पताल एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी पराग डेयरी के बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे मरीज और उनके तीमारदारोें को बेहतर क्वालिटी के दूध के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
कार्यालय कक्ष में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा में पता चला कि मंडल में कुल 1952 दुग्ध समितियों में 1819 दुग्ध समितियां बंद हैं। मात्र 123 समितियां कार्य कर रही हैं। उन्होंने महाप्रबंधक जेपी सिंह से कहा कि आपके द्वारा मात्र 3000 लीटर दूध का कलेक्शन किया जा रहा है। यह असंतोषजनक है। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड रामघाट रोड जो 53 लाख का घाटा दे चुकी है दुग्ध समितियों को संचालित कर इसे समाप्त किया जाए।
उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ अलीगढ़ की सासनी डेयरी का आधुनिकीकरण एवं उच्चीकरण प्लांट का कार्य पूर्ण हो चुका है। दुग्ध उत्पादकों एवं किसानों से दूध प्राप्त कर उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त दुग्ध उपलब्ध कराने के लिए आईडीएमसी को आदेश निर्गत हो चुके हैं। इसके शीघ्र संचालन के लिए मेरे स्तर से शासन को पत्र जारी कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की आय बढ़ाने तथा लोगों को गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में पराग डेयरी बूथ की स्थापना के लिए जगह उपलब्ध करा दें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को मंडलायुक्त परिसर में स्थापित पराग डेयरी बूथ में विद्युत कनेक्शन दिए जाने के भी निर्देश दिए।
कुल 47 पशु चिकित्सालय स्थापित हैं, जिसमें 3 चिकित्सालयों में चिकित्सक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण योजना के तहत बजट आवंटित कर दिया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।