फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डीएम से ऊंची आवाज में बोलना पड़ा भारी, भेजा जेल

डीएम से ऊंची आवाज में बोलना पड़ा भारी, भेजा जेल

Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
डीएम से ऊंची आवाज में बोलना पड़ा भारी, भेजा जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अतरौली के गांव रजामऊ में हुए राशन की दुकान के प्रस्ताव के विरोध में डीएम से ऊंची आवाज में बात करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। डीएम ने उसे लताड़ लगाते हुए शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया।

राशन की निलंबित दुकानों के अटैचमेंट के चलते उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के मद्देनजर डीएम ने सभी दुकानों के प्रस्ताव कराकर नए सिरे से आवंटन के आदेश दिए थे। लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण अपने चहेतों को दुकान न मिलने एवं कमीशनखोरी के लालच में अटैचमेंट समाप्त करने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन


यह लोग लगातार नए सिरे से आवंटन का विरोध करने तथा रोड़ा अटकाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला अतरौली के गांव रजामऊ का सामने आया। गत दिवस इसका प्रस्ताव कराने गए ग्राम पंचायत सचिव को कुछ ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। बाद में किसी तरह मुख्य विकास अधिकारी को भेजकर बमुश्किल प्रस्ताव कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मंगलवार को यमुनानगर दादों निवासी सूरज पुत्र झम्मन डीएम से मिलने पहुंचा। उसने प्रस्ताव को गलत बताते हुए डीएम से इसे निरस्त कराने की मांग की। डीएम ने पूछा कि प्रस्ताव में कहां गलती हुई तो वह ऊंची आवाज में बहस करने लगा।


इससे नाराज डीएम ने उसे शांति भंग के आरोप में जेल भेजने के आदेश कर दिए। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि बेवजह प्रस्ताव का विरोध करने के मामले में सूरज को जेल भेजने के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed