फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : अहमद हसन

प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : अहमद हसन

Thu, 22 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं : अहमद हसन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष पूर्व कबीना मंत्री अहमद हसन ने कहा है कि पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, दुष्कर्म और डकैती हो रही हैं। पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस में भरे बाजार लूटकांड होता है तो लखनऊ में डकैत हत्याएं कर फरार हो जाते हैं।

कानून व्यवस्था को मुद्दा बना कर सत्ता में आई भाजपा अब प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है। सीएम योगी कहते हैं बुलेट का जवाब बुलेट से दिया जाएगा, लेकिन नतीजा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार को लाल डिग्गी रोड पर ख्वाजा गार्डन में पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने के बाद अहमद हसन वरुणालय में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट एक दिखावा है, इसका कोई बड़ा नतीजा नहीं निकलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या मुद्दे पर कहा कि इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में हर कार्यदिवस में सुनवाई हो रही है। सभी को सुप्रीम कोर्ट का फैसला मनाना चाहिए। चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। भाजपा इस पर बेवजह राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार विकास के हर दरवाजे को बंद कर बैठ गई है। प्राइमरी स्कूलों में बच्चों के स्वेटर वितरण हो या लखनऊ बलिया एक्सप्रेस वे, जनेश्वर मिश्र पार्क में नौकायान हो या फिर लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे को पूरा करना, बिजली उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो या फिर नये कारखाने लगवाना।

कुल मिला कर 11 महीने बाद इस सरकार के पास एक भी ऐसा काम नहीं है जिसे सीएम दिखा सकें। अखिलेश यादव सरकार ने कुल 22 महीने में 303 किमी लंबा आगरा लखनऊ हाईवे बना दिया था, जिसकी जांच करने वाले भाजपा सरकार के नुमाइंदों के हौसले टूट गए, लेकिन कई हवाई जहाज उतारने के बाद भी रोड नहीं टूटा।

उल्टा इस सरकार में बीएचयू में हास्टल के अंदर लड़कियों को मारा गया, गरीबों की दवाएं बंद कर दी गईं। मिड-डे मील में फल बंद कर दिए गए। कन्या विद्याधन, लैपटॉप योजना, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति बंद कर दी गई।

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में आवाज उठाने वाले शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को लाठियां मारी जाती हैं। आलू किसान बर्बाद हो रहे हैं तो किसान ऋण माफी के नाम पर मजाक हो रहा है।


वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना भी बेकार है। इन सबका कारण ये है कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। जनता इस बात को शिद्दत से महसूस कर रही है। अब वक्त आने पर जनता ही इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed