फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज स्टेडियम और एमयू कॉलेज के बीच खिताबी जंग

आज स्टेडियम और एमयू कॉलेज के बीच खिताबी जंग

Sat, 03 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आज स्टेडियम और एमयू कॉलेज के बीच खिताबी जंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के तहत महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम व एमयू कॉलेज की टीम अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गईं। शनिवार को फाइनल में ये टीमें भिड़ेंगी।

शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल सुपरनोवा और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकीं। मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ।
विज्ञापन


इसमें स्टेडियम 3-2 गोल से विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में एमयू कॉलेज व पीएसी (ब्वॉयज) के बीच मुकाबला हुआ। पूरे मैच पर कॉलेज के खिलाड़ी हावी रहे।

दूसरे हाफ में कॉलेज के मोहम्मद अली व जामिन मेहंदी ने एक-एक गोल दागे। 2-0 से कॉलेज ने मैच जीत लिया। इससे पूर्व खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि पार्षद नईम अख्तर ने परिचय प्राप्त किया। रेफरी की भूमिका में जिला फुटबॉल संघ के सचिव तौफीक अहमद खान, लोकेश, दानवीर सिंह, फरहान अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed