फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में दस बीघे जमीन के लिए काटा था दादी का गला

अलीगढ़ में दस बीघे जमीन के लिए काटा था दादी का गला

Sun, 17 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में दस बीघे जमीन के लिए काटा था दादी का गला
दस बीघा जमीन के लिए काटा था दादी का गला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरनोट भोजपुर में हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वृद्धा की हत्या उसके ही पोते ने दस बीघा जमीन के लिए की थी।

शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी ग्रामीण यशवीर सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर को गांव हरनोट भोजपुर निवासी कस्तूरी देवी की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। पांच दिसंबर को कस्तूरी देवी के साथ रहने वाली उनकी बेटी सर्वेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय वीरेश ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कस्तूरी देवी की गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। उसके नाम 10 बीघा कृषि भूमि थी और एक मकान भी था।
विज्ञापन


कस्तूरी देवी के साथ विधवा बेटी सर्वेश के अलावा छोटी बेटी ममता भी रहती थी, जिसे ससुराल वालों ने छोड़ दिया है। दोनों बेटियों से कस्तूरी देवी का बहुत लगाव था और उसने गांव के कुछ लोगों से कह रखा था कि वह अपनी जमीन अपनी बेटियों को देगी। इस कारण कस्तूरी देवी का पोता रिंकू पुत्र राजेंद्र सिंह कस्तूरी देवी से वह 10 बीघा जमीन अपने नाम कराना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे शक था कि यह जमीन कस्तूरी देवी अपनी बेटियों के नाम न कर दे। पांच दिसंबर को जब सर्वेश कुमारी प्रभात फेरी गई और ममता अपनी बहन के घर अकराबाद गई थी तो रिंकू ने कस्तूरी देवी का धारदार हथियार से गला काट दिया। पुलिस ने शनिवार को गांव हरदोई बस स्टैंड से रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, सूरज भान सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed