{"_id":"5a11e95b4f1c1b3c3d8b8898","slug":"141511123291-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... गाजर के हलवे की मिठास ले गए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... गाजर के हलवे की मिठास ले गए सीएम
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजर के हलवे की मिठास ले गए सीएम
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के आवभगत में सब जी जान से जुटे थे, तब कोई उनके स्वाद और सात्विक भोजन का इंतजाम कर रहा था। एक कहावत भी है ‘भूखे भजन न होय गोपाला, धर ले अपनी कंठी माला’। सो, इन राज नेताओं के उड़न खटोले में उनके लिए भोजन रख दिया गया।
हो न हो, उनकी पसंद का भी ख्याल रखा गया होगा। बहरहाल, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के मुंह में जब गाजर हलवे की मिठास घुली होगी, तब उनके जेहन में अलीगढ़ की यादें फिर ताजा हुई होंगी।
सूबे के मुखिया और पार्टी के मुखिया का उड़न खटोला अलीगढ़ की सरजमीं (आईटीआई के मैदान) पर दोपहर करीब 12:52 बजे उतरा था। यह वक्त था लंच का। उनके आने में काफी देरी हो चुकी थी। लिहाजा, सीधे मंच पर आए और आवभगत होने के थोड़ी देर बाद माइक पर आ गए।
विज्ञापन
22 मिनट बोलने के बाद उड़नखटोले की ओर उनका काफिला चल दिया। लंच करने के लिए उनके पास वक्त नहीं था। इसलिए, मेयर प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल के मित्र दिनेश गोयल जट्टारी, जिनका व्यवसाय मसूदाबाद पर है, के घर से सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के लिए पालक की सब्जी, बथुआ का रायता, गाजर का हलवा, नमकीन दलिया, हल्की और गेहूं की चूल्हे पर बनी रोटी का पैकेट उनके हेलीकॉप्टर में रख दिया गया। जब उन्होंने भोजन का स्वाद लिया गया, तब अलीगढ़ बरबस याद आया होगा, यही तो हमारा संस्कार है।