फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मौसम का मिजाज, बच्चों की तबियत कर रहा नासाज

मौसम का मिजाज, बच्चों की तबियत कर रहा नासाज

Wed, 08 Nov 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज, बच्चों की तबियत कर रहा नासाज
मौसम का मिजाज, बच्चों की तबियत कर रहा नासाज
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

मौसम में अचानक आया बदलाव सेहत पर और खास तौर से बच्चों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। दीनदयाल अस्पताल, मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी के अलावा निजी क्लीनिकों पर भी मरीजों की भीड़ है।

डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चों की सेहत को लेकर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। दूसरी ओर मंगलवार को शहर के कई सरकारी और निजी स्कूलों में ऐसे मामले प्रकाश में आए जिसमें बच्चों को अचानक बुखार या बुखार जैसे लक्षण होने पर अभिभावकों को फोन कर उन्हें घर भेजा गया।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन कहतेे हैं कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1600 से 1800 तक ओपीडी होती है। लेकिन इन दिनों ओपीडी की संख्या 2 हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 50 फीसदी मामले बच्चों की सीजनल बीमारियों से संबंधित हैं। इन दिनों होता यह है कि मनुष्य का शरीर एक प्रकार के अनुकूलन से दूसरे प्रकार के अनुुकूलन में प्रवेश करता है। अगर इसके प्रति सावधानी बरती जाए तो ठीक है अगर खान पान और रहन सहन में थोड़ी भी लापरवाही हो जाती है तो बच्चों का और बुजुर्गों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा प्रभावित होता है।

यह रखें सावधानी-
- फ्रिज के ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करें, सादा पानी का प्रयोग करें
- दोपहर में अगर तापमान थोड़ा बढ़ जाता है तो भी ठंडे पानी का प्रयोग नहीं करें
- नहाने के लिए ताजा पानी या गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। स्टोर किए हुए पानी से बचें
- रखे हुए खाने से बचें। ताजा और गरम खाने को ही प्राथमिकता दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed