{"_id":"59e122134f1c1b74698b5996","slug":"141507926547-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने परिसीमन पर नगर निगम चुनाव होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने परिसीमन पर नगर निगम चुनाव होना तय
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने परिसीमन पर नगर निगम चुनाव होना तय
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम के चुनावों के लिए महापौर पद (सामान्य) पर तस्वीर सामान्य होने के बाद अब वार्डों के आरक्षण पर निगाहें टिकी हैं। शासन से वार्डों के स्तर पर आरक्षण की सूची आ जाने के बाद चुनाव के लिए प्र्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
हालांकि अब इस बात की संभावना बहुत बढ़ गई है कि चुनाव नगर निगम की 70 सीटों पर ही होगा। सीमा विस्तार के बाद बढ़ीं 10 सीटों पर चुनाव बाद में कराए जाने की बातें कही जा रही हैं।
कुछ दिनों पहले नगर निगम की सीमा का विस्तार हुआ था। जिसके बाद नगर निगम की ओर से परिसीमन किया गया और शहर की सीमा में 22 गांव पूर्ण रूप से 3 गांव अपूर्ण रूप से नगर निगम की सीमा में शामिल हुए।
विज्ञापन
नगर निगम ने परिसीमन के बाद विवरण शासन को भेज दिया था। नगर निगम ने पुराने और नए दोनों ही परिसीमन से चुनाव की तैयारी कर रखी है, लेकिन अब संभावना व्यक्त की जा रही है कि पुराने परिसीमन के आधार पर 70 पार्षद वार्डों पर ही चुनाव होगा। इसके लिए अब शासन की ओर से आरक्षण की सूचना का इंतजार किया जा रहा है।