{"_id":"599ddd3f4f1c1b485b8b4a52","slug":"141503518015-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी डालने वाला करोड़ों रुपये लेकर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी डालने वाला करोड़ों रुपये लेकर गायब
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी डालने वाला करोड़ों रुपये लेकर गायब
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
कमेटी के नाम पर काफी दुकानदारों से ठगी कर एक व्यक्ति करोड़ों रुपये लेकर गायब हो गया। ठगी के शिकार दुकानदारों ने उसे तलाशा, लेकिन जब वह नहीं मिला तो इस मामले की शिकायत एसएसपी से की है और कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
सिविल लाइंस के अमीर निशा मार्केट में एक दुकानदार वेदप्रकाश चोपड़ा की सिटी ब्वायज कलेक्शन के नाम से दुकान है। आरोप है कि पिछले सात-आठ साल से वह कमेटी संचालित करने का काम करने लगा। धीरे-धीरे लोगों का लालच देकर उसने कमेटी डालना शुरू कर दिया और करीब 15 ग्रुप बना दिए। आरोप है कि स्थिति यह हो गई कि हर महीने 70 से 80 लाख रुपये तक उसके पास आने लगे। इस मार्केट के काफी दुकानदारों से वह रुपया लेता रहा।
पिछले छह-सात महीने से जिन दुकानदारों की कमेटी चल रही हैं। उनको वह रुपया नहीं दे रहा। कुछ दुकानदारों ने उससे रुपये मांगे तो वह टालमटोल करता रहा। यही नहीं, वह पिछले सप्ताह भर से ज्यादा समय से करीब ढाई करोड़ रुपये लेकर गायब हो गया। दुकानदार जब उसकी दुकान पर गए और उसके बेटे से अपने पिता को बुलाने को कहा तो बेटे के फोन करने पर भी वह नहीं आया। अब इस मामले को लेकर दुकानदार एसएसपी के पास गए और शिकायत की। इन दुकानदारों में इसराक अली, अंकुर अरोरा, सुबोध (दाना पानी), चौ. कलीम, मौ. सुएब, स्वालीन खां, इस्तकार, आसिफ आशू, अदीब आशू, जीशान आशू, इखरार आशू, कौशर जहां, शानू, जावेद अली, काशिम, सुम्मुल, शकील शमीम, मौ. इदरीश आदि हैं।