{"_id":"598a19aa4f1c1ba6048b493c","slug":"141502222762-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटती जिंदगी की डोर थामेगी ‘जीवन रेखा’ एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटती जिंदगी की डोर थामेगी ‘जीवन रेखा’ एप
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छूटती जिंदगी की डोर थामेगी ‘जीवन रेखा’ एप
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अकसर देखने में आता है कि बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में अचानक ब्लड की जरूरत पड़ती है। जरूरी ग्रुप का ब्लड न मिलने से परेशानी बढ़ जाती है। अब इस समस्या से निजात मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग अलीगढ़ डायरेक्ट्री ऑफ ब्लड डोनर के लिए जीवन रेखा नाम से एप जारी कर रहा है। जिसका उद्घाटन बुधवार को शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह जिला अस्पताल के सभागार में करेंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद इसके लिए प्रयासरत थे। रेडक्रास सोसायटी के सचिव ने बताया कि इस एप के लिए सरकारी और निजी नर्सिंग होम से डाटा जुटाया गया है। इसमें रक्तदाता का नाम, मोबाइल नंबर, ग्रुप आदि विवरण रहता है। जिससे जरूरत पड़ने पर संपर्क करने में आसानी हो सके। जीवन रेखा एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर होमपेज पर ब्लड ग्रुप एंटर करके विवरण हासिल किया जा सकता है।