{"_id":"5967cce64f1c1b075f8b4622","slug":"141499974886-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में नगर पंचायत चेयरमैन के घर पर झोंके फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में नगर पंचायत चेयरमैन के घर पर झोंके फायर
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत चेयरमैन के घर पर झोंके फायर
ब्यूरो, अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़)।
कस्बा जट्टारी में बुधवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह के आवास पर हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग की खबर पर कस्बे के लोग चेयरमैन के आवास पर पहुंच गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर चेयरमैन समेत अन्य लोग बाहर निकले तब तक हमलावर जट्टारी की ओर भाग चुके थे। चौकी इंचार्ज जट्टारी मृदुल कुमार के अनुसार गुरुवार को जट्टारी कस्बे के निवासी दो युवकों मोनू पुत्र प्रहलाद और प्रशांत अग्रवाल पुत्र दुष्यंत को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। इन युवकों ने चेयरमैन के आवास पर फायरिंग की बात कुबूल की है।
बताते हैं कि रात करीब 10:45 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह के आवास के मुख्य गेट पर हमलावरों ने गोली चलाई। चेयरमैन घर के अंदर सो रहे थे। गेट के सामने बैठे बाहरी लोगों के अनुसार दो बाइक में पांच युवक उसरह की ओर से आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने सबसे पहले उसरह रोड बंबे पर फायर किया था। इसके बाद चेयरमैन के दरवाजे पर गोली दागी। दरवाजे के सामने 10 मीटर की दूरी पर एक खोखा मिला जो 315 बोर कारतूस का है। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे और संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की।
तमाम लोग चेयरमैन के आवास पर कुशलक्षेम पूछने पहुंच गए। इससे पहले भी 21 अक्टूबर 2016 को चेयरमैन पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हो चुका है। तब बाजार बंद कर चौकी पर प्रदर्शन हुआ था। कुछ दिन पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर रात में पथराव हुआ था। चेयरमैन ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बदमाश चाहे मुझे जान से मार दें, लेकिन मेरे जीते जी कस्बा जट्टारी के बाजार से चौथ वसूली नहीं कर पाएंगे। कस्बे में किसी तरह की गुंडागर्दी नहीं होने देंगे, चाहे परिणाम कुछ भी हो। - चौधरी मनवीर सिंह, चेयरमैन।