फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prayagraj - 14 people walking towards Kanpur

प्रयागराज - कानपुर की ओर पैदल जा रहे 14 लोग क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj - 14 people walking towards Kanpur
अलीगढ़। लॉकडाउन टू शुरू होने के बावजूद शहर से दूसरे शहर या गांव में पलायन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे ही 2 महिलाओं समेत पांच लोग 4 दिन के सफर के बाद अलीगढ़ पहुंचे हैं। ये सभी कानपुर जा रहे थे। इसके अलावा प्रयागराज जा रहे 9 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
शनिवार रात्रि करीब 12:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के दाउद खां स्टेशन के समीप 2 महिलाओं समेत पांच लोगों को रोका गया। ये सभी रेलवे लाइन के सहारे मुरादनगर से कानपुर जा रहे थे। सभी बुधवार को मुरादनगर से निकले हैं। भुजपुरा स्थित शेल्टर होम में स्क्रीनिंग के बाद सभी को छेरत के राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। 5 में से 2 लोग खांसी से पीड़ित हैं। इसके अलावा 9 लोगों को शहर के भदेसी पुल के नीचे रोका गया। सभी को भुजपुरा स्थित नगर निगम के शेल्टर होम में रखा गया है। ये लोग गाजियाबाद से पैदल प्रयागराज जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ केसी भारद्वाज ने बताया कि 9 लोगों में किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं। दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल में दो लोग हाथरस से आए हैं। इनके परिवार के 12 लोगों को होम क्वारन्टीन किया गया है। घर के बाहर पोस्टर लगा दिया गया है। जीवनगढ़ में एक युवती आगरा से आई है। युवती सहित परिवार के तीन लोगों को स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed