फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   135 quintals of rice recovered in raid

Hathras News: छापा मारकर 135 क्विंटल चावल किया बरामद, गोदाम सील

Fri, 23 Feb 2024 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 23 Feb 2024 01:27 AM IST
सार

सुनसान आम के बाग से 275 बोरों में भरा 135 क्विंटल चावल बरामद किया गया। वीराने में रखा चावल किसका था, इस बारे में एसडीएम ने बताया कि जांच चल रही है। पास के ही एक गोदाम को शक के आधार पर सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
135 quintals of rice recovered in raid
चावल की कालाबाजारी के शक में सील हुआ गोदाम - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में कालाबाजारी के चावल की बरामदगी का सिलसिला रुक नहीं रहा। 21 फरवरी रात उपजिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज सिंह और पूर्ति निरीक्षक की टीम ने करीम नगर नहर मार्ग स्थित गोदाम में छापा मारा। टीम को गोदाम में तो कुछ नहीं मिला, लेकिन पास ही सुनसान आम के बाग से 275 बोरों में भरा 135 क्विंटल चावल बरामद किया। गोदाम को सील कर दिया गया और चावल के मालिक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि करीम नगर में बड़े पैमाने पर राशन का चावल जमा किया जा रहा है। सूचना पर 21 फरवरी की रात छापा मारा गया। कई गोदाम तलाशने पर भी कुछ नहीं मिला, लेकिन आगे नहर मार्ग पर सुनसान आम के बाग में तिरपाल के नीचे एक ढेर नजर आया। तिरपाल हटाकर देखा तो वहां चावल से भरे बोरे रखे थे। प्रथमदृष्टया यह चावल राशन का नजर आ रहा था। बोरों की संख्या 275 थी, जिनमें करीब 135 क्विंटल चावल भरा था। पकड़े गए चावल को गांव सूसामई के राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन


वीराने में रखा चावल किसका था, इस बारे में एसडीएम ने बताया कि जांच चल रही है। पास के ही एक गोदाम को शक के आधार पर सील कर दिया गया है। 23 फरवरी को उसे खुलवाकर जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। उनके आदेश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 फीसदी उपभोक्ता बेच देते हैं चावल
राशन डीलर से मिलने वाले चावल को 90 फीसदी उपभोक्ता बेच देते हैं। इनकी खरीद चक्की स्वामी और अनेक लोग करते हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र का 90 फीसदी चावल बिककर थोक विक्रेताओं के यहां पहुंचा दिया जाता है। उपभोक्ता 16 रुपये से 18 रुपये तक चावल बेचते हैं। बाद में बड़े खरीदार इसे दिल्ली और गाजियाबाद में बेच देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed