फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जेएन मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर स्वाइन फ्लू की चपेट में

जेएन मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर स्वाइन फ्लू की चपेट में

Fri, 15 Mar 2019 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर स्वाइन फ्लू की चपेट में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर (जेआर 3) के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से हड़कंप की स्थिति है। पीड़ित एक अन्य मरीज का भी उपचार चल रहा है। दो जूनियर डॉक्टर सस्पेक्टेड है। इस सीजन में जिले में अब तक ताजा मामले सहित स्वाइन फ्लू के नौ मामले सामने आ चुके हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है।

मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट 3 डॉ. विकास स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। इसकी पुष्टि सैफई मेडिकल कॉलेज, इटावा में जांच के बाद हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू जांच की सुविधा नहीं है। एक अन्य मरीज का भी उपचार यहां चल रहा है।
विज्ञापन


रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. हमजा ने बताया कि दो और जूनियर डॉक्टर का केस सस्पेक्टेड है। डॉक्टर के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की खबर के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध मरीजों को रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिसन संकाय के डीन एवं प्रिंसिपल प्रो. एससी शर्मा के निर्देश के बाद डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को एम 95 मास्क दे दिया गया है और उसे पहनकर ड्यूटी करने को कहा गया है। टामी फ्लू टेबलेट का वितरण किया जा रहा है।


वेक्सीनेशन के लिए वैक्सीन के आर्डर किये जा रहे है। प्रो. एससी शर्मा ने बताया कि एक डॉक्टर सहित दो लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित है। एहतियात के तौर पर हर इंतजाम किया जा रहा है ताकि कोई डॉक्टर, कर्मचारी, मरीज या तीमारदार चपेट में नहीं आए। उन्होंने कहा कि घबराने वाली स्थिति नहीं है। मरीजों का उपचार चल रहा है। बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed