{"_id":"5ba00b38867a557eca090f30","slug":"131537215288-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू सर्किल से संचालित होने वाली बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू सर्किल से संचालित होने वाली बस सीज
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू सर्किल के आसपास से दिल्ली की ओर संचालित होने वाली एयरकूल्ड बस सोमवार को एसीएम द्वितीय के हत्थे चढ़ गई। उन्होंने तत्काल सिविल लाइन पुलिस बुलाकर उसे सीज करा दिया। इस दौरान उनकी बस संचालक पक्ष से नोकझोंक भी हुई। संचालक ने तमाम दलीलें दी, लेकिन एसीएम ने उन्हें कान नहीं दिया।
उन्हाेंने स्पष्ट कहा कि जब प्रशासन ने प्राइवेट बसों को महानगर से बाहर रखने तथा निर्धारित बस अड्डों से ही संचालित किये जाने का आदेश जारी किया है तो उसका अनुपालन न करने वालोें के खिलाफ कार्रवाई लाजमी है।
बताते चलें कि लंबे समय से एएमयू सर्किल के समीप स्थित नकवी पार्क एवं आसपास के स्थानों से एक प्राइवेट एसी बस के दिल्ली रूट पर चलने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी।
विज्ञापन
हर बार कार्रवाई के भय से संचालक बस खड़ी करने का स्थान बदल लेता था। लेकिन सोमवार को वह आखिरकार प्रशासन के शिकंजे में फंस ही गया। एसीएम द्वितीय रतन वर्मा ने बताया कि बस को सीज कर दिया गया है।