{"_id":"5b118f224f1c1bf16e8b5a96","slug":"131527877410-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मंडी समिति के गेट पर चेकिंग के दौरान वाहन और वाहनों से सामान चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से आगरा से चोरी की गई 800 मारुति कार व सादाबाद में दो ट्रकों से चुराई गई तीन बैटरी बरामद की हैं।
कोतवाली हाथरस गेट के एसआई अजय कुमार देर शाम संदिग्ध वाहनों की मंडी के गेट पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान करीब 9.40बजे रात्रि में आगरा की ओर से एक 800 मारुति कार तेजी से आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकने के लिए इशारा किया गया। चालक ने मारुति रोकी तो उसमें बैठे तीन युवक पुलिस को चकमा देकर भागने के प्रयास करने लगे। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर इन चारों को हिरासत में ले लिया।
जब इन युवकों से पूछा गया तो इन युवकों ने बताया कि सादाबाद में टोल से पहले खड़े दो ट्रकों से उन्होंने तीन बैटरी चोरी की थीं, जिनको वह अलीगढ़ में एक जगह छिपाकर रखने जा रहे थ। यह मारुति भी उन्होंने आगरा से पिछले दिनों चोरी की थी। इन युवकों में मारुति चालक ने अपना नाम मजीद मोटा बताया, जबकि बाकी तीनों ने अपने नाम मजीद छोटा, जावेद, खालिद निवासीगण मामूद नगर कोतवाली देहली गेट अलीगढ़ बताए। इन लोगों ने अपने जुर्म का इकबाल किया।
विज्ञापन
इन लोगों ने बताया कि वह बैटरी चोरी कर बेचने का काम करते है। पूर्व में भी वह चोरी के वाहन व वाहनों का सामान चोरी कर बेच चुके हैं। इस दौरान एसआई संजीव कुमार के साथ कांस्टेबल संजीव कुमार, राहुल यादव और सोमवीर सिंह भी साथ थे।
---------