फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   माननीयों के हक में भी कटौती

माननीयों के हक में भी कटौती

Fri, 23 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
माननीयों के हक में भी कटौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों को इस वित्तीय वर्ष में दिये हैंडपंपों की संख्या में कटौती कर दी गई है। विधायक एवं एमएलसी को 100-100 हैंडपंप अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार लगाने को देने की घोषणा करने वाली सरकार ने पूरे वित्तीय वर्ष में दिये हैं मात्र 16-16 हैंडपंप। इन्हें लगाने का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।

सूबे का निजाम संभालने के साथ ही योगी सरकार ने प्रदेश में व्याप्त पेयजल समस्या के प्रभावी निदान की घोषणा की थी। इस योजना के तहत सभी विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को 100-100 हैंडपंप दिये जाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


ताकि गर्मियों में आने वाली पेयजल समस्या का निदान कराया जा सके, लेकिन पूरे वर्ष में योजना पर अमल न करने के बाद हाल ही में सरकार ने विधायकों से आए प्रस्तावों के मुताबिक टेंडरिंग प्रक्रिया पूर्ण करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 112 हैंडपंपों का पैसा रिलीज किया है। जिले में सात विधायकों में स्वीकृत हैंडपंपों को विभक्त करें तो हर विधायक के खाते में 16-16 हैंडपंप आ रहे हैं।

इनके लिए शासन की ओर से प्रति हैंडपंप 45 हजार रुपये के हिसाब से 50.27 लाख का बजट रिलीज किया गया है। विधानपरिषद सदस्यों की हालत तो और भी खस्ता है।

जिले के तीन एमएलसी के लिए मात्र 29 हैंडपंप स्वीकृत किए गए हैं। यानी कि करीब नौ-नौ हैंडपंप प्रत्येक एमएलसी के खाते में आएगा। इसके लिए 13.14 लाख रुपये का बजट दिया गया है।


मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने स्वीकार किया कि विधायकों के लिए 112 हैंडपंप एवं एमएलसी के लिए 29 हैंडपंपों का पैसा आ गया है। कार्यदायी संस्था का दायित्व यूपी एग्रो को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed