फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिलाओं को समर्पित अमर उजाला प्रथमा का आयोजन आज

महिलाओं को समर्पित अमर उजाला प्रथमा का आयोजन आज

Sun, 11 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को समर्पित अमर उजाला प्रथमा का आयोजन आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला दिवस को विशेष बनाने के मकसद से अमर उजाला रविवार को रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला और सम्मान समारोह ‘अमर उजला प्रथमा’ आयोजित करने जा रहा है।

आयोजनों की शुरुआत सुबह 9 बजे से हाथरस अड्डे से राजुल नर्सिंग होम तक एक ‘वाक ए थॉन’ नाम से रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद डॉ. अंजुला भार्गव के सासनी गेट स्थित राजुल नर्सिंग होम पर महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की पूरी जांच की जाएगी। डॉ. अंजुला भार्गव ने बताया कि कैंप में वह स्वयं मौजूद रहेंगी। साथ ही डॉ. विधि बख्शी, डॉ. फैमिदा व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की जांच संपूर्ण चेकअप और सलाह दी जाएगी।
शाम के आयोजनों में शाम 5:30 बजे से धर्मपुर कोर्टयार्ड में ‘स्टाइल दीवा’ नाम से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें महिलाएं एवं युवतियां फैशन से अपनी आजादी के रंग भरेंगी। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा, शिक्षा, लोकसेवा, व्यापार, सोशल वर्क, विज्ञान, कला एवं संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को वीमेंस अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8392931061 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं कार्यक्रम में सहयोगी
- आश्रय कंसलटेंट, रामघाट रोड
- बेलौन वाले दिनेश ज्वैलर्स पीसी ज्वैलर्स, अलीगढ़
-राजुल नर्सिंग होम एंड आईवीएफ सेंटर, सासनी गेट
- आस्था ब्यूटी केयर एंड ट्रेनिंग सेंटर
- लिथो कलर प्रिंटर्स, अचल ताल
- रेडियो पार्टनर करंट एफएम
- डिजिटल मीडिया पार्टनर एटी न्यूज
- वेन्यू पार्टनर धर्मपुर कोर्टयार्ड

यह होंगी सम्मानित
1- शिक्षा- आरती मित्तल- बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की कोशिश में इन्होंने अपने शिक्षा संस्थान शुरू किए और खुद उनका संचालन किया। बाल मनोविज्ञान के मुताबिक शिक्षा प्रदान करना इन संस्थानों की विशेषता है।
2- लोक सेवा- महिमा मिश्रा- सन 2016 बैच की लोअर पीसीएस अधिकारी की पहली नियुक्ति बतौर ईओ दिसंबर 2016 में हरदुआगंज में हुई। इनको गत वर्ष हरदुआगंज नगर पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।
3- समाज सेवा- फिरदौस रहमान- एएमयू अहमदी स्कूल फार ब्लाइंड की प्रिंसिपल हैं और इन्होंने 14 साल केंद्रीय विद्यालय में काम किया। साथ ही द इंडियन एंबेसी स्कूल काठमांडू में भी तीन साल काम किया।
4- उद्यमिता- विभूति चौहान- स्कूली शिक्षा सेंट फिदेलिस से हासिल की। इंजीनियरिंग करने के बाद यापनेक्स नाम से थ्रीडी प्रिंटिंग कंपनी का निर्माण किया। माना जाता है कि वह थ्री डी प्रिंटिंग मैन्यूफैक्चरिंग की भारत की पहली महिला सीईओ हैं।
5- आर्ट एंड कल्चर- बदर जहां- एएमयू के फाइन आर्ट्स विभाग की चेयरमैन बदर जहां को राज्य ललित कला एकेडमी द्वारा समकालीन कला और कलाकार विषय पर पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है।
6- विज्ञान- कुं. सौम्या अग्रवाल- मार्च 2016 में जीई एडीशन चैलेंज में विजेता रहीं। कुलपति एएमयू ने इनको सम्मानित किया। बीटेक फोर्थ ईयर कर रहीं सौम्या जर्मनी में कांफ्रेंस में हिस्सा ले चुकी हैं।
7- खेल- अरीबा खालिद- राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीतने वाली, अरीबा ने सन 2017 में इंटरनेशनल जूनियर ग्रांड प्रिक्स जर्मनी में बाग लिया और व्यक्तिगत पदक हासिल किया। अब वर्ल्ड कप में भाग लेने जाएंगी।
8- चिकित्सा- डॉ. हमीदा तारिक- शहर की प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हमीदा ने चिकित्सा के क्षेत्र में लंबा समय गुजारा है। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को उपचार में सहायता की है।

9- फैशन एंड ब्यूटी- अंजलि भटनागर ब्यूटी के क्षेत्र में दिल्ली से उर्वशी अवार्ड विजेता रहीं अंजिल बालीवुड में मेकअप आर्टिस्ट टीम में काम करने जा रही हैं। कई अन्य पुरस्कार भी उनके नाम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed