फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मन्नान के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का सबूत नहीं

मन्नान के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का सबूत नहीं

Sun, 21 Jan 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
मन्नान के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का सबूत नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में कथित रूप से शामिल होने वाले शोध छात्र मन्नान बशीर वानी का एएमयू कैंपस में रिकॉर्ड शानदार रहा है। यहां उसके किसी भी संदिग्ध या देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं। एएमयू के इंटर्नल जांच रिपोर्ट में यही दर्शाया गया है।

मन्नान बशीर वानी के व्यवहार एवं गतिविधियों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन एएमयू प्रशासन द्वारा किया गया था।

हादी हसन हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. एसएच आरिफ व एनआरएससी हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. कमलेश चंद्रा द्वारा जांच की गई थी। इसमें मन्नान के राष्ट्र विरोधी या संदिग्ध गतिविधियों में पाए जाने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के उच्च पदस्थ सूत्रों पर भरोसा करें तो कैंपस में मन्नान का रिकार्ड शानदार है। प्रॉक्टर द्वारा गठित एक अन्य कमेटी ने भी मन्नान को बेदाग माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष मन्नान वानी पर कैंपस में आपत्तिजनक पोस्टर बांटने के आरोप लगे थे। दोनों जांच कमेटी को भी इसके सबूत नहीं मिले हैं। यूनिवर्सिटी का कोई भी अधिकारी इस संबंध में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है।


उल्लेखनीय है कि मीडिया में मन्नान वानी के आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर आने के बाद यूनिवर्सिटी से निष्कासित कर दिया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने हबीब हॉल में छापेमारी कर मन्नान के कमरे से उसके सामान बरामद किए थे। मूलरूप से कश्मीर निवासी मन्नान 2 जनवरी तक हॉल में रहा था। उसके बाद से वह लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed