{"_id":"5a53ce974f1c1b37198b5ac2","slug":"131515441815-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए विश्वविद्यालय को लेकर संसद में प्रश्न करेंगे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए विश्वविद्यालय को लेकर संसद में प्रश्न करेंगे सांसद
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,, अलीगढ़।
नए विश्वविद्यालय को लेकर सांसद सतीश गौतम 29 मार्च से शुरू होने वाले संसद सत्र में प्रश्न करेंगे। अलीगढ़ में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग वर्षों से की जाती रही है। इस सिलसिले में सोमवार को विश्वविद्यालय बनाओ मंच के पदाधिकारियों ने सांसद सतीश गौतम का घेराव किया, उन्हें ज्ञापन सौंपा।
सांसद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र भी लिखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने छात्रों की मांग को जायज माना। कहा, वह छात्र नेताओं को साथ ले जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष विश्वविद्यालय का प्रस्ताव रखेंगे। सैकड़ों की संख्या में विवि बनाओ मंच के कार्यकर्ता सांसद सतीश गौतम के कार्यालय पहुंचे। अलीगढ़ में विवि बनाओ नारों के साथ छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।
छात्र नेता अमित ठाकुर ने कहा कि छात्र अच्छी उच्च शिक्षा के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सरकार को चाहिए जल्द विवि की स्थापना कराए या समस्त महाविद्यालयों को एएमयू से संबद्ध करें। यश जादौन ने कहा कि छात्र न्याय लेकर रहेंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से 998 कॉलेज जुड़े हैं।
विज्ञापन
इस वजह से यूनिवर्सिटी पर काफी दबाव बना हुआ है। इसके चलते परिणाम, अंक तालिका आने में देरी हो रही है। यूजीसी के नियम अनुसार एक यूनिवर्सिटी से 110 कॉलेज ही जुड़े रह सकते हैं।
इस मौके सौरभ चौधरी, अर्जुन सिंह भोलू, पंकज आर्य, सचिन अग्रवाल, करन आर्य, संचित, अमरेंद्र चौधरी, मोनू, सौरभ भारद्वाज, सोनू ठाकुर, आदित्य पंडित, राहुल कुमार, महेश कुमार, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।