फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में निवेश के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

अलीगढ़ में निवेश के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

Sat, 06 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में निवेश के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
अलीगढ़ में निवेश के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

जनपद में निवेश के लिए 500 करोड़ रुपये रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह निवेश सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योग में कराने की योजना है।

फरवरी में योगी सरकार द्वारा प्रदेश में इन्वेस्टर सम्मिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही हैं। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है। शासन द्वारा जिला उद्योग केंद्र अलीगढ़ को 100 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य दिया गया था।

केंद्र द्वारा 100 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। ये निवेश सीमेंट, हार्डवेयर एवं वेयर हाउस में प्रस्तावित है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा 100 करोड़ निवेश का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन यहां की संभावनाओं को देखते हुए 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन


हालांकि हमलोग एक हजार करोड़ रुपये निवेश के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो वे लोग लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल कर लेंगे। उन्होंने बताया कि निवेश बढ़ने से रोजगार के भी ढेर सारे अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed