फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में बोले गोपाल कृष् ण गांधी, हिंदुस्तान की पहचान पर हो रहे हमले

एएमयू में बोले गोपाल कृष् ण गांधी, हिंदुस्तान की पहचान पर हो रहे हमले

Wed, 25 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में बोले गोपाल कृष्
ण गांधी, हिंदुस्तान की पहचान पर हो रहे हमले
हिंदुस्तान की पहचान पर हो रहे हमले : प्रो. गोपाल कृष्ण गांधी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं महात्मा गांधी के पौत्र प्रो. गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा कि लोकतंत्र, ताजमहल और महात्मा गांधी हिंदुस्तान की पहचान हैं। देश के लिए ये तीनों चीजें अहम हैं।

परंतु आज तीनों पर ही हमले हो रहे हैं। प्रो. गांधी एएमयू की सर सैयद एकेडमी द्वारा यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक सभागार में ‘70 वर्ष का भारत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में किसी भी तरह के भेदभाव से दूर रहकर और एकसाथ मिलकर हिंदुस्तान की तरक्की के लिए काम करना है। हिंदुस्तान में धर्म निरपेक्षता को बचाना है। सर सैयद दूरदर्शी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष तथा वैज्ञानिक शिक्षा के प्रसार-प्रचार की जो परंपरा इस विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ कायम की थी, वह एएमयू द्वारा भलीभांति आगे बढ़ाई जा रही है। प्रो. गांधी ने भारतीय संविधान एवं न्यायपालिका के कार्यों की खूब तारीफ की।

एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि गत 70 वर्षों में भारत में विकास हुआ है, परंतु शिक्षा व्यवस्था तथा रोजगार के क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। प्रो. मंसूर ने इस अवसर पर प्रो. गांधी को सर सैयद स्मरणीय व्याख्यान का एक संकलन भी प्रस्तुत किया। इस पुस्तक का संपादन प्रो. शान मोहम्मद ने किया है।


सर सैयद एकेडमी के निदेशक प्रो. तारिक अहमद ने अतिथियों का स्वागत तथा रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. फायजा अब्बासी ने किया। इस अवसर पर पीआरओ ऑफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई, प्रो. आसिम, अजय विसारिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed