फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   13 people caught committing fraud in the recruitment of Gramin Dak Sevak in Aligarh

Aligarh: ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले 13 पकड़े गए, फर्जी अंकपत्र बनाकर ऐसे कर रहे थे खेल

Tue, 01 Oct 2024 07:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 01 Oct 2024 07:13 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि हमने साजिद से मार्कशीट बनवायी है। जिनका प्रयोग हम ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती मे फर्जी तरीके से करते थे। अब शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
13 people caught committing fraud in the recruitment of Gramin Dak Sevak in Aligarh
डाक सेवक की भर्ती में फर्जी तरीके से अंक पत्र के मामले में किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस पुलिस व एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में फर्जी तरीके से अंक पत्र बनाकर व फर्जी तरीके से सत्यापन (वेरीफिकेशन) कराकर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सिविल लाइंस पुलिस व एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गाड़ियां लेकर भमौला पुल के पास खडे हुए हैं। जो ग्रामीण डाक सेवक का सत्यापन (वेरीफिकेशन) में प्रयोग करने के लिए फर्जी अंक पत्र बनाकर छात्रों को देने वाले हैं। 

विज्ञापन

टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिविल लाइंस क्षेत्र के भमौला पुल के पास से 13 लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि हमने साजिद से मार्कशीट बनवायी है। जिनका प्रयोग हम ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती मे फर्जी तरीके से करते थे। अब शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसी सिलसिले में हम साजिद व शाकिब से मिलने आए थे। आरोपियों के पास से 22 फर्जी अंकपत्र जिसमें से 21 अंक पत्र बिहार विश्वविद्यालय व 01 अंक पत्र बंगाल विश्वविद्यालय का बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 03 कारों को एमवी एक्ट में सीज किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में धारा- 318(4)/338/336(3)/336(2)/340(2)/61(2) बीएनएस व धारा 7/13 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये चढ़े संयुक्त टीम के हत्थे 
01- गौरव चौधरी  निवासी ग्राम बांकपुर थाना कोतवाली शहर, बिजनौर
02- अभिषेक चौधरी निवासी गंगोडाजट थाना हलदौर जनपद बिजनौर
03- प्रियाकुंल चौधरी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम गंगोडाजट थाना हलदौर, जनपद बिजनौर
04- हेमंत कुमार निवासी ग्राम मिर्जापुर महेश उर्फ बांकुर थाना कोतवाली शहर, जनपद बिजनौर
05- सुमित चौधरी निवासी मिर्जापुर महेश उर्फ बाहपुर थाना कोतवाली, जनपद बिजनौर
06- अहम मिश्रा निवासी ग्राम मदारगेट सौतियाना मोहल्ला थाना कोतवाली नगर, जनपद  मैनपुरी

विज्ञापन

07- विकल यादव निवासी भानूपुरा थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद
08- कासिम निवासी व थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़
09- सुहैल निवासी बहजोई कुरैशियान मोहल्ला थाना बहजोई जनपद संभल
10- आसिफ निवासी सिकरोड़ा  थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद
11- साजिद अली निवासी धरावसी थाना अमरोहा, जनपद अमरोहा
12- प्रशांत कुमार निवासी बहजोई देहात, थाना कोतवाली, जनपद संभल
13- साकिब निवासी ग्राम वैट थाना सिंभावली, जनपद हापुड़

यह अभी हैं फरार 
01- सीपीएम झांसी में तैनात डाक अधीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह
02- मुख्य डाकघर अलीगढ़ के डाक अधीक्षक संजय सिंह 
03- दीपक निवासी मढ़ी थाना जॉनी, मेरठ
04- सोनू निवासी बहजोई, संभल 

यह हुई बरामदगी -
- एक अल्टो कार ( गौरव चौधरी )
- एक मार्कशीट (अभिषेक चौधरी)
- एक मार्कशीट (प्रियाकुंल चौधरी)
- एक मार्कशीट  (हेमंत कुमार )
- एक मार्केशीट ( सुमित चौधरी )
- एक कार आई- 10 (अहम मिश्रा)
- कुल 07 मार्कशीट बरामद  (विकल यादव)
- एक मार्कशीट ( कासिम )
- एक मार्कशीट ( सोहैल )
- एक गाड़ी होंडा सिटी ( आसिफ )
- 04 मार्कशीट ( साजिद अली )
- एक मार्कशीट ( प्रशांत कुमार )
- 04 मार्कशीट (साकिब)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed