{"_id":"6425c5b7a41d59bfba05a54a","slug":"13-nodal-centers-made-examination-held-at-115-centers-from-april-3-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन अप्रैल से 115 केंद्रों पर होगी परीक्षा, बनाए 13 नोडल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन अप्रैल से 115 केंद्रों पर होगी परीक्षा, बनाए 13 नोडल केंद्र
Fri, 31 Mar 2023 03:51 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 03:51 AM IST
सार
विवि की स्नातक और परास्नातक की द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन अप्रैल से शुरू हो रही हैं, जो 15 मई तक चलेंगी। बीएड, एलएलबी, बीएएलएलबी सत्र-2022-23 की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी, 15 मई तक चलेंगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। एलएलएम की परीक्षाएं पांच अप्रैल को होंगी, जो 13 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने 115 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र के लिए अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा में 13 नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
विवि की स्नातक और परास्नातक की द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन अप्रैल से शुरू हो रही हैं, जो 15 मई तक चलेंगी। बीएड, एलएलबी, बीएएलएलबी सत्र-2022-23 की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी, 15 मई तक चलेंगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। एलएलएम की परीक्षाएं पांच अप्रैल को होंगी, जो 13 अप्रैल तक चलेंगी।
ये है नोडल केंद्र
वीरांगना अवंतीबाई कान्वेंट डिग्री कॉलेज अतरौली, गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गर्वनमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज अलीगढ़, गर्वनमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, गंजडुंडवारा कॉलेज एटा, केए पीजी कॉलेज कासगंज।
विज्ञापन
शोध प्रवेश परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 31 मार्च को
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ की शोध प्रवेश परीक्षा में सफल और परीक्षा देने से वंचित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 31 मार्च से होगी। शोध प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी 2023 को हुई थी। एसवी कॉलेज के शेखर सराफ सभागार में काउंसिलिंग होगी।
विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि 31 मार्च को शोध प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त समस्त विषयों के सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। 1 अप्रैल को वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, संस्कृत, मनोविज्ञान, भूगोल, हिंदी, इतिहास, रक्षा एवं रणनीति अध्ययन व चित्रकला विषय में शोध करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। 2 अप्रैल को वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, विधि, संगीत, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, बीएड व अंग्रेजी विषय में शोध करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।