{"_id":"5cb4e890bdec2213fd29ae21","slug":"121555359888-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसती को नहीं बचा पाएंगे वीरू : अजित -Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंसती को नहीं बचा पाएंगे वीरू : अजित -Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, आशीष निगम, अलीगढ़।
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने कहा है कि मथुरा से लोस चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को उनके पति और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का फिल्मी स्टाइल प्रचार भी चुनाव नहीं जिता सकेगा।
अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद अजित सिंह ने अमर उजाला से चलते चलते कहा कि भाजपा सांसद रहते हुए हेमा मालिनी ने पांच वर्ष तक मथुरा में कोई काम नहीं किया। मथुरा के लोग परेशान हो गए थे। उनसे मिलना भी मुश्किल हो गया था। अब वह चुनाव के मौके पर एक बार फिर सामने आईं हैं। उनको अपनी हार का अंदेशा हो गया है इसीलिए धर्मेंद्र को ले आईं हैं।
इससे पूर्व वर्ष 2014 के लोस चुनाव में धर्मेंद्र नहीं आए थे ,लेकिन इस बार हेमा को हारते हुए देख वे डायलॉग बोल रहे हैं। मथुरा में गठबंधन की ओर से रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन
गौर हो कि धर्मेंद्र ने गत दिनों हेमा मालिनी के साथ मथुरा के जाट बाहुल्य इलाके में चुनाव प्रचार करते हुए चर्चित फिल्म ‘शोले’ का डायलॉग दोहराया था कि ‘अगर हेमा को बड़े अंतर से चुनाव नहीं जितवाया तो वह यहां भी उसी फिल्मी स्टाइल में ‘टंकी’ पर चढ़ जाएंगे।’ ये पूरा वाकया सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ और सुर्खियों में छा गया।