फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 155 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 155 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Wed, 06 Mar 2019 02:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 155 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 12वीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा 155 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बुधवार को कक्षा 12वीं की अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा होगी।

भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 3104 परीक्षार्थियों में से 2949 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अलीगढ़ व हाथरस के परीक्षा कोआर्डिनेटर व कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज ने बताया कि जाकिर हुसैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, अवर लेडी ऑफ फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सेंट फिदेलिस स्कूल, जीडी पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, सेंट जोंस स्कूल अतरौली, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल रामघाट रोड, गुरुकुल पब्लिक स्कूल सोमना रोड खैर में बने परीक्षा केंद्र पर दो अप्रैल तक परीक्षा चलेगी। कक्षा 10 की मुख्य परीक्षाएं सात मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन


गणित के सवालों में नहीं फंसे परीक्षार्थी
आईएससीई बोर्ड के कक्षा 12वीं की गणित की परीक्षा चार केंद्रों पर हुई। गणित के सवालों को परीक्षार्थियों को हल करने में मुश्किल नहीं हुई। एसजेडी मेमोरियल स्कूल में 56 में से दो, एमयू कॉलेज में 12 में से दो व गगन पब्लिक स्कूल में 67 में से दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, जबकि विजन स्कूल में 7 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए, बीएससी व बी.कॉम की परीक्षा आज
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में बीएससी, बी.कॉम व बीए की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो जाएंगी। एक मार्च से परीक्षा शुरू हुई है। अब तक बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed