{"_id":"5bf31b3cbdec227eda032014","slug":"121542658876-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बेल्ट और हेलमेट बचाता है जान: अमिताभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट बेल्ट और हेलमेट बचाता है जान: अमिताभ
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
संभागीय परिवहन विभाग द्वारा मनाए जा रहे ‘वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंबर फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स’ कार्यक्रम के दूसरे दिन आरटीओ कार्यालय की नई बिल्डिंग में जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें अधिकारियों ने लोगों को सीट बेल्ट तथा हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने कहा कि अधिकांश दुर्घटना में मृतकों की संख्या सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने के कारण बढ़ जाती है। कार में यदि लोग सीट बेल्ट लगाकर तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें तो दुर्घटना में मृतकों की संख्या स्वयं ही कम हो जाएगी।
अधिकांश मौत का कारण सिर में चोट लगने का कारण होती है जो कि हेलमेट का प्रयोग करने पर नहीं होती। इसी तरह सीट बेल्ट लगे होने पर चालक का सीना स्टयरिंग में नहीं घुसता और उसकी जान बच जाती है।
विज्ञापन
पीटीओ सीमा गोयल ने कहा कि कुछ वाहन मालिक गाड़ी के आगे बंफर लगा लेते हैं।
जबकि आधुनिक गाड़ियों में बंफर लगे होने से स्टेयरिंग के अंदर लगे एयरबैग नहीं खुल पाते और चालक तथा परिचालक की मौत हो जाती है। उन्होंने बंफर हटवाने का आह्वान किया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह, आरआई बीके चौधरी, संजय चतुर्वेदी, रामसूरत आदि मौजूद थे।