{"_id":"5bbbb6e5867a55284026f80f","slug":"121539028709-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों के मानदेय बढ़ाने के लिए निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों के मानदेय बढ़ाने के लिए निकाला पैदल मार्च
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सोमवार को विद्यालय में कार्यरत रसोईयों की समस्या को लेकर जिला पंचायत भवन से कलेक्ट्रेट तक पैदल शांति मार्च निकाला। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने डीएम से कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पिछले 15 वर्षों से कार्यरत रसोइयों को मात्र 1000 रुपये का मानदेय मिलता है।
इसी के साथ 11 माह का दिया जाने वाले मानदेय को अब दस माह का ही दिया जा रहा है। इससे रसोइयों का शोषण हो रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री से प्रत्येक रसोइए का 5000 रुपये मानदेय किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो संगठन रसोइयों की समस्या को मनमाने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, विश्वनाथ, महेश चंद्र राजपूत, विमल चौहान, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।