{"_id":"5b1c36e54f1c1bf26e8b7245","slug":"121528575717-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा रोड पर गंदे पानी से होकर गुजर रहे रोजेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा रोड पर गंदे पानी से होकर गुजर रहे रोजेदार
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनता के कई बार आक्रोश भड़कने के बाद भी गोंडा रोड के जलभराव को लेकर तंत्र संवेदनशील नहीं है। रमजान में भी रोजेदारों को गंदे पानी से होकर इबादत के लिए जाना पड़ रहा है। दूसरी ओर नौरंगाबाद में नाले की सफाई हो रही है, लेकिन यहां पर सिल्ट को नाव वाली ट्रॉली में कैरी करने की जगह उसे सड़क पर ही डाला जा रहा है।
गोंडा रोड के रहने वाले आबिद, जाकिर, नरेश, दिलशाद, गुलफाम अली आदि ने बताया कि यहां के लोग पिछले 18 माह से गंदगी और जलभराव में से होकर निकलने को मजबूर हैं। रमजान के पाक महीने में भी गोंडा रोड के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। रमजान के माह में समस्या और विकट हो गई है।
रोजेदारों का मस्जिदों तक जाना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए गंदगी में से होकर गुजरना पड़ता है। क्षेत्र की जनता ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों से भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हालात वैसे के वैसे हैं। दूसरी ओर नौरंगाबाद इलाके में कई दिनों से नाले की सफाई हो रही है, लेकिन यहां पर सिल्ट को सड़क पर ही डाला जा रहा है। इससे स्थानीय दुकानदारों सहित राहगीरों और गुजरने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।