फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़... एक बूथ पर न्यूनतम 600 व अधिकतम 1200 मतदाता रहेंगे

अलीगढ़... एक बूथ पर न्यूनतम 600 व अधिकतम 1200 मतदाता रहेंगे

Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़... एक बूथ पर न्यूनतम 600 व अधिकतम 1200 मतदाता रहेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक जून से होने जा रहे वृहद फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण में जिले के 371 बूथों का संभाजन होगा। भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के अनुसार एक बूथ पर न्यूनतम 600 एवं अधिकतम 1200 मतदाता ही रह सकेंगे। इस परिधि में जिले के 371 बूथ आ रहे हैं।

इनके मतदाताओं का दूसरे बूथों पर नाम जाना तय हो गया है। बताते चलें कि अब तक शहरी क्षेत्र में अधिकतम 1200 एवं देहात के बूथों पर अधिकतम 1400 मतदाताओं का प्रावधान था। न्यूनतम मतदाता वाले बूथों की कोई बंदिश नहीं थी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब एक बूथ पर न्यूनतम 600 एवं अधिकतम 1200 मतदाता ही हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बूथों का होगा संभाजन
-300 मतदाता वाले बूथ-08
-300-400 मतदाता वाले बूथ-51
-400-500 मतदाता वाले बूथ-122
-500-600 मतदाता वाले बूथ-192
-1200-1300 मतदाता वाले बूथ-48
-1300-1400 मतदाता वाले बूथ-04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed