{"_id":"5acd20a84f1c1b553e8b4731","slug":"121523392680-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी अपहरण कांड में रिमांड पर लिया अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनी अपहरण कांड में रिमांड पर लिया अपहरणकर्ता
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके के इंजीनियर कॉलोनी के पास श्री नगर से डेयरी संचालक के 13 वर्षीय बेटे सनी अपहरणकांड में एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया। इस मामले में पुलिस ने उससे तमंचा बरामद कर उसे वापस जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर क्वार्सी राघवेंद्र सिंह के अनुसार वाकया 12 जनवरी की सुबह का है, जब महेश बघेल के बेटे सनी का अपहरण किया गया था। दोपहर में 6.60 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी और शाम होते-होते पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
इस मामले में तीसरा आरोपी खान चंद्र उर्फ चंद्रदत्त निवासी रमेश बघेल गौलारा विजयगढ़ फरार हो गया था, जिसने 30 मार्च को अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत से उसका रिमांड मांगा गया था। मंगलवार का 9 घंटे का रिमांड मंजूर होने पर उसे रिमांड पर लिया गया और उसकी निशानदेही पर अपहरण व पुलिस मुठभेड़ में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार अब जल्द इस मामले में तीनों आरोपियों पर चार्जशीट दायर की जाएगी।