फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मन्नान के व्यवहार एवं गतिविधियों की जांच पूरी

मन्नान के व्यवहार एवं गतिविधियों की जांच पूरी

Fri, 19 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मन्नान के व्यवहार एवं गतिविधियों की जांच पूरी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के शोध छात्र मन्नान बशीर वानी के व्यवहार एवं गतिविधियों की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सह कुलपति प्रो. तबस्सुम शहाब को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।

मन्नान वानी के प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की खबर के बाद एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर द्वारा दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन


इसमें हॉदी हसन हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. एसएच आरिफ एवं एनआरएससी हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. कमलेश चंद्रा शामिल थे। प्रो. आरिफ टीम के चेयरमैन भी हैं।

कमेटी को एक सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। गुरुवार शाम को कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट कार्यवाहक कुलपति प्रो. तबस्सुम शहाब को सौंप दी। कमेटी के सदस्य जांच के सिलसिले में भूगर्भ विज्ञान विभाग एवं मो. हबीब हॉल भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि जांच टीम द्वारा रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट में क्या है, यह अध्ययन के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed